बिहार सरकार शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलों का महाकुंभ “मशाल 2024 “को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर खेलों के विभिन्न विधाओं में बच्चों का बैट्री टेस्ट किया गया। शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित बैट्री टेस्ट के जरिए अलग-अलग खेल विधाओं में बच्चों की प्रतिभा को जांचा गया। इसके तहत 6 × 10 सटल दौर में सुजीत कुमार ने बालक वर्ग में सबसे कम समय 16 सेकंड में जांच पूरा किया। जबकि बालिका वर्ग में रीती कुमारी 18.6 सेकंड के साथ अव्वल रही। वही वर्टिकल जंप में बालक वर्ग में अरिहंत कुमार एवं बालिका वर्ग में अभिलाषा प्रथम रही। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में बालक वर्ग में नवीन राज एवं बालिका वर्ग में डॉली कुमारी सभी बच्चों से आगे रही। वहीं 30 मी स्पिरिट दौर में आयुष बालक वर्ग में जबकि काजल बालिका वर्ग में सबसे कम समय लेते हुए दौड़ पूरा की। फुटबॉल थ्रो प्रतियोगिता में नवीन राज बालक वर्ग में जबकि बालिका वर्ग में अर्पण ने सर्वाधिक दूरी तक फुटबॉल थ्रो किया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बैट्री टेस्ट में सफल सभी प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर होने वाले “मशाल प्रतियोगिता “जो 7 जनवरी से 9 जनवरी तक प्रस्तावित है की तैयारी के लिए शुभकामना दिया ।खेल प्रतियोगिता में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, रिंकू कुमारी, ज्योति भारती सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग हुआ। जबकि वर्ग 8 की छात्रा संजली एवं उजाला ने खेल मैदान को तैयार करने में सहयोग दिया ।









