Home » बिहार » गोरौल पुलिस ने महमदपुर गांव के निकट गुरुवार की देर रात्रि पुलिस गस्ती के दौरान एक कंटेंनर से ले जा रहे 97 मवेशियों को पकड़ा

गोरौल पुलिस ने    महमदपुर गांव के निकट गुरुवार की देर रात्रि पुलिस गस्ती  के दौरान एक कंटेंनर से ले जा रहे 97 मवेशियों को  पकड़ा

मुज़फ्फरपुर -हाजीपुर मुख्य मार्ग  एन एच 22  के महमदपुर गांव के निकट गुरुवार की देर रात्रि पुलिस गस्ती  के दौरान एक कंटेंनर से ले जा रहे 97 मवेशियों को  पकड़ा गया  है. बताया गया है कि पटना से सुपौल  कंटेनर गाड़ी  संख्या- बीआर 27 जीए-1817 पर मवेशी  को ले जाया जा रहा था. कंटेंनर के चालक और सह चालक सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. कंटेंनर को भी जप्त किया गया है.  थाने के  सहायक अवर निरीक्षक   महेश सिंह ने  गस्ती के दौरान संदेह होने पर उक्त कंटेंनर का तलासी लिया तों मवेशी देखा गया.  उक्त वाहन के चालक पटना जिले के नौबतपुर थाना अंतर्गत आदमपुर गांव निवासी  मो जावेद, खलासी मो इफ्तकार के अलावे मजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने के  मो यासीन एवं  जहानाबाद जिले के जफरगंज गांव निवासी फिरोज कुरैसी को पकड़ा गया. पकड़े गये मवेशियों मे 65 पारा  32 काले रंग का भैस शामिल है.
     थानाध्याक्ष रौशन कुमार ने बताया की महमदपुर गाँव के निकट से कंटेंनर पर लदा मवेशी बरामद किया गया है.  मौके से कंटेंनर और मवशी के साथ चार लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है. पकड़ाये मवेशी को पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी मवेशी फाटक में भेजा गया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This