गोरौल लालबाबू राय सुमित्रा सिन्हा डीग्री महाविद्यालय रूसुलपुर कोरीगांव में चल रहे स्नातक प्रथम खण्ड की परीक्षा के दौरान एक स्कॉलर को पकड़ा गया है. परीक्षा नियंत्रक मनीष कुमार ने चल रहे स्नातक प्रथम खण्ड के इतिहास के परीक्षा के दौरान जांच कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें एक छात्र पर शक हुआ तो उससे पूछताछ किया गया तो पता चला कि वह रुकमंजरी गांव के प्रशांत राज है और गांव के ही अनिकेत कुमार के जगह पर परीक्षा दे रहा है. जिसके वाद गोरौल पुलिस को बुलाकर उसे सौप दिया.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने परीक्षा केंद्र से एक छात्र को हिरासत में लेने की पुष्टि किया है. साथ ही छानबीन कर उचित कानूनी कारवाई करने की बाते कही है.







