सोनपुर-मजफ्फरपुर रेलखंड के भगवानपुर गौरौल रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की देर रात्रि गुमटी नंबर 31 के निकट एक व्यक्ति ट्रैन की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इतना ही नही मृतक का शव ट्रेन में फस जाने के कारण गौरौल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी संख्या 30 के पास आ गया. घटना की जानकारी तब मिली जब मृतक के परिजन खोजते हुए अहले सुबह उक्त व्यक्ति का शव 30 नंबर गुमटी के निकट देखा. मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के स्व अरविंद सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है. मृतक बस पर खलासी का कार्य करता था. घटना की सूचना मिलते ही गौरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने ट्रेन में कटने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कि है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजे जाने की बात कही है.







