लोदीपुर पंचायत के आदमपुर गांव के डॉक्टर प्रशांत सौरव के पिता जी सेवानिवृत्त शिक्षक भुनेश्वर नारायण पांडेय का हृदयगति रुकने से शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह करीब 90 वर्ष के थे। उनके निधन पर स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह , पूर्व शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगण , कांग्रेस नेता इ संजीव कुमार, प्रभात कुमार, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार , पैक्स अध्यक्ष अजय राय , बैधनाथ राम , राजकुमार चौधरी , जिला पार्षद रूबी देवी , जिला पार्षद मनोज कुमार समाज सेवी जयसवन्त कुमार सिंह , सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कहा कि शिक्षक भुनेश्वर नारायण पांडेय एक अच्छे शिक्षक के साथ साथ एक अच्छे समाजसेवी भी थे। उनके निधन से समाज को बड़ा नुकसान हुआ है । शनिवार को हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर दाह संस्कार किया गया ।








