वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कन्या उच्च विद्यालय गोरौल में शिक्षक के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान
समारोह का किया गया आयोजन।
शिक्षक श्यामानन्द प्रसाद “त्याजी” के सेवानिवृति पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई । विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भी श्री त्यागी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस विद्यालय में वर्षों तक श्री त्यागी ने अपनी सेवा दी । उनकी विद्यालय के विकास में काफी योगदान रही है। प्रधानाध्यापक देवानन्द राय ने कहा कि शिक्षा जगत में त्यागी जी की एक विशेष पहचान है । शिक्षक गोपाल पाण्डेय ने कहा कि उनकी कमी हमलोगों को काफी खलेगा। ललित किशोर ने कहा कि श्री त्यागी से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला । मौके पर शिवली कुमार , रंजीत कुमार , पूनम कुमारी , कमेश चन्द्र मिश्र, शमशे आलम ,मनोज कुमार सिंह , राजेश्वर महतो के अलावे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विदाई गीतों से उपस्थित सभी को रुला दिया।









