गोरौल पुलिस ने सरस्वती पूजा मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रविवार को गोरौल प्रखंड क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकला गया. फ्लैग मार्च मे बीडीओ उदय कुमार, सी ओ अंशु कुमार, पुलिस निरीक्षक सतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थानाध्याक्ष प्रशांत कुमार, ,शैलेन्द्र कुमार,जयराम तिवारी,उमाकांत सिंह के साथ भारी संख्या मे पुलिस जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर गोरौल चौक, चकब्यास, गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक, सोन्धो गोला, अंधारी गाछी, पिरोई, पीरापुर गोढ़िया सहित जगहों से होते हुए वापस लौटी. करीब 12 किलोमीटर की परिक्रमा फ्लैग मार्च किया है. अधिकारियो ने लोगो से अपील किया की शांति और सदभाव पूर्ण भाईचारे के महौल मे पूजा मनाये. अपवाह पर ध्यान नही दे. साथ ही कहा की उपद्रवियों पर नजर रखे. कही भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना प्रशासन को दे.








