उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर जनवरी माह में सबसे अधिक दिन विद्यालय आने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने पुरस्कृत किया। ऐसे बच्चो को कॉपी ,पेंसिल सहित अन्य लेखन सामग्री दे कर प्रोत्साहित किया गया।वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार जनवरी माह में अत्यधिक ठंड के कारण शिक्षण कार्य स्थगित था ।फिर भी 13 दिनों तक वर्ग का संचालन हुआ था। इन 13 दिनों में सभी दिन वर्ग में उपस्थित रहने वाले बच्चे निखिल कुमार ,सत्यम कुमार,निशा कुमारी है।इनकी उपस्थिति शत प्रतिशत है।जबकि विद्या भारती,आदित्य राज,स्नेहा कुमारी,अन्नू कुमारी एवं आर्यन कुमार की उपस्थिति 13 दिन में 12 दिन रहा। वही अंकित कुमार ,सूर्यमुखी कुमारी, सत्यम कुमार, आंसी कुमारी एवं साक्षी कुमारी 13 दिनों में 11 दिन तक वर्ग में उपस्थित रहे।वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह आंकड़े प्रत्येक महीने के अंत में बदलते रहते है ।बच्चे अपनी उपस्थिति का ध्यान भी रखने लगे है।अधिकांश बच्चों का प्रयास रहता है कि उनकी उपस्थिति वर्ग कक्ष में रहे।प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के अनुसार प्रतिदिन विद्यालय आने वाले बच्चों को महीने के अंत में पुरस्कृत करने से इसका सकारात्मक प्रभाव वर्ग कक्ष में बच्चो की उपस्थिति पर पड़ता है।पुरस्कार प्राप्त बच्चों सहित वर्ग के सभी बच्चों ने प्रधानाध्यापक का धन्यवाद थैंक्यू ताली बजा कर किया।








