Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सड़क दुघर्टना में एक सब इंस्पेक्टर की हुई मौत

सड़क दुघर्टना में एक सब इंस्पेक्टर की हुई मौत

हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के गोरौल चौक पर स्थित ओभर बृज पर एक बुलेट सवार डिवाइडर से जा टकराया जिससे बुलेट बाइक सवार की  मौत घटनास्थल पर ही हों गयी। बताया गया है की मृतक पच्छमी चम्पारण जिले मे एस आई के पद पर कार्यरत था।  बाइक मे आग लग जाने से वाईक धू -धू जल कर  राख हों गया । घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सब इंस्पेक्टर अभय शंकर सिंह , शैलेन्द्र पुलिस बल एवं अग्नि सामक दल के साथ  घटना स्थल पर पहुंचे गये।       दमकल ने जल रही बाइक को  आग  बुझा कर आग पर काबू पाया।  स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक सवार को गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।          मृतक की पहचान नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के  महेशपुर डीह ,  जोगी पुर, बलवान निवासी देवेंद्र प्रसाद अशोक का 31 वर्षीय पुत्र रवी कुमार के रूप मे किया गया है । मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से किया गया।बताया गया है कि रवि कुमार बेतिया जिले के भंगहा थाना में सब इन्स्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। वह अवकाश लेकर अपने घर गया हुआ था।रविवार  को अवकाश खत्म होते ही ड्यूटी ज्वाइन करने लौट  रहा था। इस बीच ये दर्दनाक हादसा  हों गई है।          गोरौल पुलिस इस घटना की सुचना मृतक के परिजनों और बेतिया पुलिस को दे दिया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This