बिहार दिवस 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मे गोरौल के उत्यक्रमित मध्य विद्यालय के दो छात्रो का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये किया गया है।
जिला शिक्षा विभाग वैशाली के द्वारा बुधवार को हाजीपुर के जी ए इंटर स्तरीय विद्यालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंडो से प्रथम स्थान मे चयनित प्रतिभागियो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे शामिल किया गया, जिसमें गोरौल प्रखंड से प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर चयनित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया का छात्र पुष्कर कुमार और छात्रा सुप्रिया कुमारी क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोने ने गोरौल प्रखंड और अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। गोरौल के दो छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे सफलता की सुचना यहां पहुंची वैसे ही बी ओ सुशील कुमार सहित शिक्षकों ने ख़ुशी से झूम उठे। इसकी सुचना भटोलिया उत्यक्रमित विद्यालय के शिक्षक धरवेंद्र कुमार ने यहां दी। बी ई ओ और विभिन्न स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने दोनों चयनित छात्र और छत्रा को बधाई दी।








