गोरौल:- रामनवमी के दिन निकलने बाले शोभा यात्रा को लेकर सोमवार को हरशेर गांव स्थित शिव मंदिर पर एक बैठक आयोजित किया गया. हिन्दू पुत्र संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अन्य वर्षो के भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा गोढ़ीया चौक, महमदपुर, इसलामपुर ,गोरौल होते हुय कई गांवों से गुजरेगी. शोभयात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा के साथ धर्म ध्वजा भी चलेगा. बैठक में सुमन गुप्ता,अमित कुमार, ब्रजेश कुमार, राजन सिंह, राहुल गुप्ता,अजीत कुमार,सूरज कुमार,दिनेश कुमार, कुंदन कुमार,राजन बजरंगी ,गुलशन सिंह, रौशन सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे.







