शुक्रवार शुक्रवार की देर शाम गोरौल थाना क्षेत्र के खजौल बाजितपुर गांव में डीजीपी विनय कुमार एक श्रद्धांजली सभा में भाग लिया, उन्होनो मृतक विजय कुमार पांडेय के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पांडेय हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में एक वरीय अधिवक्ता थे. उनकी वाक्य पटुता के सभी कायल थे . उनकी कमी हमेशा खलेगी. स्वर्गीय पांडेय डीजीपी के छोटे बहनोई थे. पुष्पांजलि करने बालो में ई संजीव कुमार, प्रो श्याम किशोर पांडेय, अजीत पांडेय, अशोक चौधरी,प्रभात कुमार, बैद्यनाथ राम ,राज कुमार चौधरी ,विपिन पांडेय, अंजनी सिन्हा, सहित अन्य लोग शामिल थे.








