गोरौल अगामी 10 अप्रैल वृहस्पतिवार को महावीर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के सभी मिट मछली की दुकान रहेगी बंद , बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि सरकार ने महावीर जयंती के दिन निरामिष दिवस की घोषणा की है आदेश दिया है कि इस दिन मीट मछली की सभी दुकानें पुरी तरह बंद रहेगी साथ ही महावीर जयंती के दिन तालाब या नदी से मछली मारने पर प्रतिबंध लगाया गया है कोई भी व्यक्ति इस दिवस को पशु पक्षी की हत्या नही करेगा यदि ऐसा करते हुए कोई भी पकड़ा जाएगा तो उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, महावीर जयंती के दिन जगह-जगह दंडा अधिकारी के साथ साथ पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।







