गोरौल हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में अंडर 16 बालक/ बालिका जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को गोरौल चकव्यास हॉकी मैदान में किया गया. हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी के द्वारा किया गया . इससे पूर्व हॉकी एसोसिएशन ऑफ वैशाली के संयुक्त सचिव अभय कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगत अतिथियों का स्वागत गुलाब का फूल दे कर कर किया गया. हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उपमुख्य पार्षद ने कहा कि सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने खेल प्रतिभा से गांव समाज का नाम रोशन करना है. आज खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधे भर्ती भी सरकार के द्वारा की जा रही है. मौके पर उनके द्वारा खेल मैदान पर लड़कियों की सुविधा के लिए एक शौचालय निर्माण की घोषणा भी की गई. टूर्नामेंट के गर्ल्स विजेता टीम के आई एस सी रही . इस टीम की कप्तान अंजली को उप मुख्य पार्षद ,राजीव कुमार,पुष्पा कहनानी ने संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी प्रदान किया . वही गोरौल की टीम उप विजेता रही.बालक वर्ग में भी के आई एस सी की टीम विजेता रही जबकि गोरौल की टीम उप विजेता रही. विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान किया . कार्यक्रम में वैशाली हॉकी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजय कुमार , खेलो इंडिया स्माल सेंटर वैशाली के प्रशिक्षक और नेशनल खिलाड़ी शशि कुमार राणा, नेशनल खिलाड़ी व वर्तमान में इंडियन आर्मी में कार्यरत मुंगेर निवासी गौतम सिंह, सोनू कुमार, दीपक सिंह एवं स्थानीय अभिभावक धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे.








