गोरौल:- पीएम श्री+2 उच्च विद्यालय गोरौल में (एनसीसी )नेशनल कैडेट कोर की स्थापना कि गई . इसके स्थपना में इस विद्यालय के शिक्षक डॉ. राजीव नयन झा का बहुआयामी प्रयास रहा है .
इस सम्बन्ध में डॉ झा ने कहा कि जब मैं इस प्रस्ताब को लेकर रिपोर्ट जाहिद वारसी।गया, तब तत्कालीन प्रधानाध्यापक मो. जावेद अयूब हुसैनी के द्वारा प्रबंध समिति से स्वीकृत कराकर डॉ झा के देख रेख में एनसीसी के लिए पत्राचार करने की जवाबदेही दी . उस समय एनसीसी-32 बी के सीओ मनमोहन ठाकुर द्वारा उच्च विद्यालय गोरौल को चयन सूचि में डाला गया उस समय से प्रकिया होते होते बर्तमान सीओ कमल किशोर मिश्रा द्वारा इस विद्यालय को ट्रूप संख्या – ( 256/32)दिया गया जिससे यह विद्यालय एनसीसी -32 बी में नामित हो सका। इस ट्रूप के उद्घाटन समारोह में एनसीसी 32 बी से आये पदाधिकारी सुवेदार भक्त वद्र कर्की, सुवेदार रंजीत सिंह,सुवेदार नरेश कुमार, सूर्यवद्र अधिकारी इन सभी पदाधिकारियों द्वारा छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया एवं चुनाव भी किया गया.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार ने कहा कि अथक प्रयास से एनसीसी ट्रूप अपने विद्यालय को मिला है . विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन गोरौल के लिए ऐतिहासिक रहा एक नया अध्याय विद्यालय में जोड़ा गया है जिससे आने वाले समय में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं का भविष्य उज्जवल रहेगा . विद्यालय परिवार के द्वारा डॉ झा को (सी.टी.ओ)केयर टेकर ऑफिसर न्युक्त किया गया है.








