Home » बिहार » एक साथ पति पत्नी की उठी अर्थी, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

एक साथ पति पत्नी की उठी अर्थी, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार 

कुढ़नी – पति के मौत से सदमे में आई पत्नी ने महज बारह घंटे बाद दम तोड़ दी. यह हैरान कर देनेवाली घटना प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर मधुवन की है. दोनों पति व पत्नी का एक अर्थी एक साथ सजा. दोनों की अर्थी एक साथ श्मशान घाट के लिए निकली. दोनों को एक ही चिता पर लेटाया गया. दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. यह देख हर किसी की आंखे डबडबा गई. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कैलाश बैठा (55) का स्वाभाविक निधन हो गया. कैलाश के निधन पर पत्नी सहित परिजनों में कोहराम मचा रहा. शनिवार की सुबह कैलाश बैठा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटे थे. इसी बीच पति की सज रही अर्थी को देख पत्नी गुजरी देवी (50) ने भी दम तोड़ दी. ग्रामीणों के मुताबिक पति के मौत से सदमे में आई पत्नी की हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया. यह सुनकर और देख लोगों की भारी भीड़ जुट गई.  फिर मृतक कैलाश के साथ उनकी पत्नी का भी अंतिम संस्कार के लिए अर्थी सजाया गया. एक साथ घर से निकले पति और पत्नी की अर्थी को देख हर कोई गम में डूब गया. लोगों ने गम के साथ यह भी बताया कि पत्नी ने साथ जीने और मरने की कसम को पूरा की है. इसकी जानकारी पड़ोसी अजय ठाकुर ने देते हुए घटना पर शोक दुख जताया है. 

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This