Home » बिहार » विधायक सिद्धार्थ पटेल ने गोरौल कटहरा एवं मथना मुख्य मार्ग चौड़ी करण के लिए चिठ्ठी सौंपा

विधायक सिद्धार्थ पटेल ने गोरौल कटहरा एवं मथना मुख्य मार्ग चौड़ी करण के लिए चिठ्ठी  सौंपा

वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने गोरौल चौक से सोंधो होते हुए मथना माल एवं तक जाने वाली सड़क को चौड़ी करण करने हेतु एक चिट्ठी विभाग को भेजा हैं. विधायक श्री पटेल ने नितिन नवीन  मंत्री सड़क निर्माण विभाग को भेजें गये चिट्ठी में लिखा है कि इस सड़क पर अवस्थित गोरौल बाजार एक औधोगिक क्षेत्र हैं.  इसी सड़क पर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल, रेलवे स्टेशन गोरौल, उच्च विद्यालय सोंधो, कन्या मध्य विद्यालय गोरौल के अलावे कई विधालय एवं एफसीआई के गोदाम भी  स्थित हैं.  सड़क की चौड़ाई काफी कम रहने के कारण आने जाने वाले लोगो को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ता हैं.  इतना ही नही कई बार अत्याधिक भीड़ भाड़ के कारण दर्जनों बार दुर्घटना भी हुई हैं. जिसमे कई लोग जान भी गवां चुके हैं.  विधायक ने अविलंब इस सड़क को चौड़ीकरण कराने का मांग करते हुए बताया हैं कि केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा रेलवे लाइन पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति भी  मिल चुकी हैं. साथ ही व्यवहारिकता रिपोर्ट भी दिया  जा चुका है. इसके बाद भी यह कार्य लंबित है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This