गोरौल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के यूथ एवं यूको क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली . रैली में “विद्यालय चलो देश गढ़ों अभियान चलाया”अभियान के अंतर्गत नए बच्चों का नामांकन और पूर्व से विद्यालय में नामांकित बच्चो का विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर बच्चो में साइकिल से अभिभावक संपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व यूथ एवं यूको क्लब की सदस्य वर्ग वर्ग की छात्रा चांदनी कुमारी ने किया. इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. अभियान में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार,विभा रानी,रिंकू कुमारी,ज्योति भारती के अलावा,निरेका कुमारी,चुलबुल कुमारी,गौरव कुमार,आदर्श कुमार,शिवम कुमार,स्नेहा कुमारी,अनमोल कुमारी,डौली कुमारी सहित दर्जनों बच्चे शामिल थे.








