गोरौल नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे अवैध वसूली के विरुद्ध उपमुख्य पार्षद ने अभियान चलाया है. उप मुख्य पार्षद धनमंती देवी ने कहा की पूरे नगर पंचायत के 14 वार्डो में कुल 815 प्रधानमंत्री आवास मिला है. जिनको भी आवास की राशि दी गयी है. उनको घर बनाना है. इधर जानकारी मिल रही है कि कुछ जनप्रतिनिधि और स्थानीय बिचौलिया मिलकर लाभुक के घर जाकर रुपये की मांग कर रहे है. उपमुख्य पार्षद ने लोगो से अपील किया है कि यदि कोई भी जनप्रतिनिधि या सरकारी कर्मी किसी भी लाभुक से रुपया पैसा की मांग करता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लाभुकों को एक भी रुपये देने की जरूरत नही है. उन्हें दूसरी क़िस्त भी मिलेगा. यदि लोग किसी को घुस देते है और हमे जानकारी मिलता है तो उन्हें दूसरी क़िस्त नही दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मैं 24 घण्टे अपने आवास पर उपस्थित रहती हूं जब जरूरत पड़े मुझसे मिलें और अपनी समस्या बताये . किसी भी परिस्थिति में रुपये देने की जरूरत नही है.








