Home » बिहार » गोरौल पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफतार

गोरौल पुलिस ने देशी कट्टा के साथ  एक युवक को किया गिरफतार

गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव से बुधवार की देर रात्रि देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.  बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि व्हाट्सएप पर एक   वीडियो वायरल हो रही है ,जिसमे एक  युवक रिवाल्वर लहराते हुए दिख रहा है. वह युवक रसूलपुर कोरीगांव का रहने वाला है. थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने  पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्ती में थे इसी बीच  गोरौल थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को वायरल वीडियो की जानकारी दी जिसके आधार पर जब गाँव में छानविन किया तो पता चला कि युवक गाँव के ही स्वर्गीय प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र विशाल कुमार है.  जब उसके घर की तलाशी ली गयी तो युवक घर मे सोया हुआ था और  बिस्तर के नीचे देशी कट्टा रखकर सोया हुआ था जिसे  बरामद कर लिया  गया.  साथ ही  मौके से उक्त युवक को भी गिरफ्तार किया गया.      
               अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि रिवाल्वर  के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया और प्राथमिकी दर्ज कर उस जेल भेज दिया गया है . हालांकि  पुलिस मामले की हर पहलुओं पर छानविन कर रही है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This