गोरौलथाना क्षेत्र के गोरौल बाजार में एक निजी मेडिकल क्लिनिक में एक व्यक्ति की अचानक हुई मौत , मृतक कुढ़नी थाना क्षेत्र के चढूआ गांव निवासी अकलू राय का 45 वर्षीय पुत्र सुबोध राय बताया गया है . घटना के सम्बंध में लोगो ने बताया कि मृतक करीब छे माह से गोरौल बाजार स्थित अंसारी मार्केट में गोरौल निवासी अब्बू जफर आंसारी से अपने जख्म का इलाज करा रहा था. इसी बीच वह शनिवार को जख्म के ड्रेसिंग कराने के लिये आया था. ड्रेसिंग के बाद उसे एक सुई दी गयी जिसके बाद मृतक अचेत हो गया. जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया . जहाँ पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा करने लगे. हंगामा होते देख अब्बू क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर हाजीपुर भेज दिया,
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया गया है. मृतक के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा.








