फ्लैग मार्च गोरौल चौक होते हुए गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक , सोंधो, गुलजार बाग, पोझा, पिरोई हुसेना, बेलबर होते हुए हरशेर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में बीडीओ उदय कुमार,सीओ अंसु कुमार, थाना अध्यक्ष रौशन कुमार,अपर थानाध्याक्ष प्रशांत कुमार,अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार, जयराम तिवारी उमाकांत कुमार सिंह , महेश सिंह सहित पुलिस बल साथ चल रहे थे। आमलोगों से अपील किया गया की आपसी भाईचारे और सदभाव बनाये रखे। शांतिपूर्ण महौल मे बकरीद का पर्व मनाये। इस दौरान शांति मे ब्यवधान उतपन्न करने वाले उपद्रवियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।








