अखिल भारतीय सूढी (वैश्य) संगठन बिहार के आह्वान पर आने वाली 8 जून को पटना के बापू सभागार में सूढी अधिकार महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।उक्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार पटना से लेकर पूरे राज्य में संयोजक सह संरक्षण मण्डल के महिला पदाधिकारी सह गोरौल नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी लगातार जन सम्पर्क अभियान चला रही है।स्वयं कार्यक्रमों में भाग लेकर,समाज के लोगो को मोबाइल पर सम्पर्क साध कर पटना पहुचन का अपील कर रही हैं। लोगो के बीच अपनी बात रखते हुए श्रीमति देवी ने कही कि सूढी समाज को अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखना होगा।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सूढ़ी जाति को अत्यंत पिछड़ा वर्ग की अनुसूची-1 में शामिल कराना, साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराना है। महासम्मेलन के माध्यम से सूढ़ी समाज अपनी आवाज बुलंद करेगा। समाज के लोग मांग पूरी होने तक संघर्ष करेंगे। आप सभी से अपील करती हूं कि आगामी 8 जून को पटना में होने वाले महासम्मेलन में ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में भाग लेकर सफल बनाएं।समाज को अतिपिछड़ा में शामिल होने के लिए मिलकर अभियान को जिंदा रखे। आगामी 8 जून को समाज का हर एक परिवार तन-मन-धन से पटना आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। सूढी समाज को अति पिछड़ा में शामिल करने की मांग को लेकर हम वर्षों से संघर्षरत हैं। कई सम्मेलन में इसकी आवाज उठी हैं।अतिपिछड़ा में शामिल होने के लिए इस मंच से भी आवाज उठी थी। पटना में कार्यक्रम हो रहा है इसको लेकर भी वैशाली जिले की भागीदारी व जिम्मेदारी ज्यादा है। इनके साथ जनसंपर्क अभियान में मनोज चौधरी,लाल बाबू चौधरी,अमरजीत प्रसाद, सहित अन्य लोग शामिल थे।









