गोरौल प्रखंड के मुस्तफापुर हरशेर में हज़रत बाबा गुलाम रसूल शाह वारसी का दो दिवसीय 42 वां सालाना उर्स मनाया जाएगा , मजार के सेक्रेटरी इरशाद अहमद ने बताया कि 11 जून बुधवार को कुरान ख्वानी और जलसे का प्रोग्राम आयोजित किया गया है, 12 जून वृहस्पतिवार को संध्या में चादर पोसी की जाएगी , चादर पोसी के बाद खानकाही कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, इस मौके पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रहनें एवं खाने का इंतजाम किया जाता है








