Home » बिहार » गोरौल में हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण मनाया गया ईद उल अजहा (बकरीद)का पर्व

गोरौल में हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण मनाया गया   ईद उल अजहा (बकरीद)का पर्व

शनिवार को मुस्लिम भाइयों का बलिदान समर्पण का प्रतिक  ईद उल अजहा ( बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया, क्षेत्र के गोरौल,हरशेर, इनायतनगर,भिखनपुरा, मखदुमपुर , भटौलिया, मानपुरा गुलजार बाग, पोझा, रसूलपुर कोरीगांव, बेलबर, इस्लामपुर, कटहरा, प्रेमराज,शराबजल सहित अन्य गांवों के मुसलमान भाईयों ने सुबह सुबह नहा-धोकर पाक साफ नये कपड़े पहन कर मस्जिद एवं ईदगाहों में जाकर नमाज अदा किया , नमाज के एक दुसरे से गले मिल रहा ईद की मुबारक बाद दी, जगह-जगह पर बकरे की कुर्बानी दी गई, बकरीद कुर्बानी पर प्रकाश डालते हुए मौलाना गुलाम मुर्तजा , मौलाना नसीम अहमद, फसी उर रहमान,इरशाद अहमद, मो रेयाज, रजिउर रहमान , जाहिद वारसी ने बताया कि कुर्बानी अल्लाह को पसंद है, अल्लाह ने हजरत इब्राहीम से अपने सबसे प्रिय चिज़ की कुर्बानी मांगी तो हज़रत इब्राहीम ने अपने पुत्र इस्माइल की कुर्बानी दी तो अल्लाह ने पुत्र इस्माइल को हटा कर एक मेमने की कुर्बानी कबूल की उसके बाद से ही बकरे की कुर्बानी की परम्परा चली आ रही है, कुर्बानी मालदार लोगों पर फर्ज है और कुर्बानी हक हलाल पैसे  कबूल होगी , हराम के पैसे से कुर्बानी नही होगी, कुर्बानी का जानवर बे ऐब और तंदुरुस्त होना चाहिए , कर्ज लेकर कुर्बानी करना ठीक नही है, कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्से करना है एक अपना दुसरा रिस्तेदारो का तीसरा गरीबों का तभी कुर्बानी कबूल होगी। बकरीद पर्व के अवसर पर चितरंजन गगन ,वृशिण पटेल, कांग्रेस नेता इ संजीव कुमार, प्रमुख मुन्ना कुमार, उप प्रमुख रोहित कुमार,मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, उप मुख्य पार्षद धनमंती, जिला पार्षद रुबी कुमारी, मुखिया जानकी देवी, दिपक सिंह, सहित अन्य लोगों ने बधाई दी, इस दौरान पुलिस प्रशासन काफी चौकसी बरत रही थी।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This