Home » बिहार » आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीडीसी ने किया समीक्षा बैठक ।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीडीसी ने किया समीक्षा बैठक ।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जून से 25 जुलाई तक होने वाले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर डीडीसी कुंदन कुमार ने सोमवार को गोरौल प्रखंड पहुंचकर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में बीडीओ बीडीओ उदय कुमार ,सीओ अंशु कुमार  समेत अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे। बैठक में डीडीसी ने आदेश दिया कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन करें। मतदाताओं से 11 निर्धारित दस्तावेजों में कोई भी एक दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करवाना है। सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को एक गणना प्रपत्र प्रारूप फॉर्म दो प्रति में उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे दस्तावेजों के साथ भर कर एक प्रति स्वयं मतदाता तथा दूसरी प्रति बीएलओ को जमा करनी होगी। डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यह संपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हाल में पूरा करना है। सही पात्र मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। वहीं फर्जी व अपात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। डीडीसी ने कहा कि मतदाता का पहचान व पते के प्रमाण के तौर पर जमीन रसीद, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, एलआईसी प्रमाणपत्र सहित अन्य वैध दस्तावेज मतदाताओं को जमा करने होंगे। हालांकि,निर्धारित 11 दस्तावेजों के अलावा यदि कोई अन्य वैध दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं,तो उस पर भी विचार किया जायेगा।    वही 1 जुलाई 1987 से  पहले  जन्म लिए मतदाताओं को स्वयं का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावे 1 जुलाई 1987 से  2 दिसंबर 2004 तक जन्मे लोगो को माता पिता में से किसी एक का  जन्म प्रमाण देना होना चाहिये।  2 दिसम्बर 2004 के बाद स्वयं माता पिता का निवास प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण देना होगा। सभी को हर  हर हाल में दस्तावेज जमा करना होगा। बैठक में यह भी कहा गया कि जिन लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं,उनके लिए भी विकल्प तलाशे जाएंगे,ताकि वास्तविक मतदाता वंचित नहीं रहें।बीएलओ  बार घर जाकर दस्तावेज लेंगे,इसके अतिरिक्त इच्छुक मतदाता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। डीडीसी ने आम मतदाताओं से भी अपील की है कि वह बीएलओ का सहयोग करें और समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र में एक सटीक और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार की जा सके। वहीं उन्होंने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ एवं अन्य संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही गयी।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This