गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक से आगे फ्लाई ओभर ब्रिज के नीचे कलकत्ता अलंकार जवेर्ल्स की दुकान में दिन दहाड़े हुई लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. दुकानदार थाने के ही भटौलीया गांव निवासी विजय कुमार साह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अन्य दिनों के भांति शुक्रवार को अपना दुकान खोलकर बैठा था कि दोपहर में दो वाइक पर सवार होकर अपराधी पहुचे और उसके ऊपर रिवाल्वर तान दिया . अपराधी जबरन आलमीरा खुलवाकर , सोने का चैन, जितिया, मंगलसूत्र, टीका, नथिया, झुमका, टॉप्स, ठोलना , झाला अन्य सोने का जेवरात 440 ग्राम जिसका कीमत लगभग 34 लाख रुपया है .वही चांदी के भी आभूषण करीब 17 किलो जिसका कीमत 5 लाख कुल 39 लाख का लूट लिया. अपराधी उजले रंग का दो प्लास्टिक का झोला लेकर पहुचे थे,जिसमे जेवर भरकर ले गया. जाते समय बोला कि हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे. सभी अपराधी स्थानीय भाषा मे बातचीत कर रहा था और गमछा से मुंह बांधे थे तो एक हेमलेट लगाए हुय था. उजला रंग का काला रंग का पायजामा , टीशर्ट एवं उजला लाल रंग का टोपी भी पहन रखा था.








