Home » बिहार » संजना के इन्साफ को लेकर 6 किलोमीटर लम्बा कैंडल मार्च निकाला गया ।

संजना के इन्साफ को लेकर 6 किलोमीटर लम्बा कैंडल मार्च निकाला गया ।

गोरौल पिरापुर की बेटी संजना के लिए इन्साफ की मांग करते हुए “संजना मांगे इन्साफ अपराधी को फाँसी दो” के नारों के साथ रविवार को पिरापुर के सैकड़ों लोगों ने करीब  6  किलोमीटर लंबा कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च उस जघन्य घटना के विरोध में था, जिसमें गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर मथुरा गांव की छात्रा संजना का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।इससे पहले शनिवार रात को गांव में ही एक कैंडल मार्च निकाला गया था। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार न किए जाने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को बेलबर हाट से एक और कैंडल मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा शामिल थे। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर संजना को श्रद्धांजलि दी और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो संजना की जान बचाई जा सकती थी। परिजन लगातार थाने और आला अधिकारी अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने संजना की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया।
कैंडल मार्च बेलबर से शुरू होकर आदमपुर होते हुए गोढ़िया तक पहुँचा, और इसे गोरौल चौक तक जाना था। लेकिन गोढ़िया एनएच पर पहुंचते ही कुछ उपद्रवी भीड़ में शामिल हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने लगे। कुछ लोगों ने उपद्रव मचाने की भी कोशिश की, जिस पर मार्च के आयोजकों ने आपत्ति जताई और खुद को अलग कर लिया।हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक संजना को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This