Home » बिहार » शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1001 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1001 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

गोरौल प्रखंड के पिरोई शमसुद्दीन पंचायत स्थित बड़ी पिरोई गांव में ग्रामीण बैंक के समीप  पांच दिवसीय श्री श्री 1008 सर्वेश्वरनाथ धाम शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर  कलश यात्रा निकाली गई. विश्व कल्याण की कामना को समर्पित इस कलश यात्रा में लगभग 1001 कुमारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं. यात्रा की शुरुआत आचार्य परमानंद, पंडित राजकुमार झा, मनोहर झा, आशुतोष झा, अमरनाथ झा, विनय झा और दुर्गेश झा द्वारा ध्वजारोहण कर की गई. हजारों  की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे इस धार्मिक कलश यात्रा का हिस्सा बने. कलश यात्रा में बैंड-बाजे घोड़े और ऊंटों के साथ यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर ग्रामीण बैंक, दुर्गा चौक, प्रेमराज ब्लॉक चौक, लक्ष्मी चौक, और छितरौली मोड़ होते हुए छितरौली स्थित वाया नदी तट तक पहुँची जहा पहलेजा घाट से लाया गया पवित्र गंगाजल आचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में भरा गया और पुनः यज्ञ स्थल पर लाया गया. यज्ञ स्थल पर बिभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित किया गया है. कलश यात्रा में  विधायक सिद्धार्थ पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जदयू नेता पंकज पटेल, प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, जिला पार्षद मनोज कुमार के अलावे अन्य सैंकड़ों लोगो  ने भाग लिया.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This