वैशाली विधान सभा क्षेत्र के मदरना गांव स्तिथ बिशुनपुर पलटू पोखर पर कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम का बिधिबत उद्घाटन दीप प्रवजल्लित कर सूबे के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ,जदयू ज़िला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह संयुक्त रूप से किया। साथ ही सभा स्थल पर विधानसभा में बनने विभीन्न योजनाओ के 147 सड़के और 3 पुल का शिलान्यास किया। मंत्री अशोक चौधरी , विधायक शिद्धार्थ पटेल,जदयू ज़िला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने शॉल, मेमोंटो देकर सम्मानित किया। तो ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता ने पौधा देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सड़के क्षेत्र व राज्य के लिए आर्थिक समृद्धि के साथ विकास के मार्ग में सहायक होती है। ग्रामीण सड़क ग्रामीण विकास का प्रमुख घटक है जो सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। बिहार के गांवों को जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाको को हर मौसम में सम्पर्कता प्रदान करना है एवं ग्रामीण सड़क के रूप में विशाल सृजित परिसम्पत्तियों को क्षरण से बचाया जाना राज्य का मुख्य उद्देश्य रहा है। वैशाली विधान सभा अन्तर्गत ग्रामीण सड़कों के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग में निम्न प्रमुख योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। शिलान्यास में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढीकरण एवं प्रबंधन योजना सड़के है। जिसके सुदृढ़ीकरण से वैशाली विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों बस्तियों और महादलित टोलों के कई सड़को पर आवागमन सुगम हो जायेगा। हालांकि मंत्री ने 2005 से पहले की शासन को याद दिलाते हुए कहा कि लोगो को उसके याद करते हुए नीतीश सरकार के विकास को देखना चाहिये।नीतीश कुमार घोषणा नही करते हैं जनता का काम करते है। जो जात पात से ऊपर उठकर दिखता है। जनसंवाद कार्यक्रम को विधायक सिद्धार्थ पटेल, ज़िला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह,विधानसभा प्रभारी प्रतिभा सिंह पटेल,जदयू नेता अमन कुमार मेहता ने सम्बोधित करते हुए विकास के लिये किये जा रहे कार्यो को ले नीतीश सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पार्टी नेता पंकज पटेल,ज़िला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार लड्डू, किसान प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद,उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,गोरौल उपप्रमुख रोहित कुमार पैक्स अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह,रामचन्द्र पटेल सहित एन डी ए घटक दल के सभी पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष उपस्तिथ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष वैशाली दीपक कुमार सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता देवनाथ सिंह ने किया।









