Home » बिहार » सड़क दुघर्टना में एक बच्ची हुई जख्मी।

सड़क दुघर्टना में एक बच्ची हुई जख्मी।

गोरौल= हाजीपुर – मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 वैशाली मुजफ्फरपुर सीमा के निकट बस के चपेट में आने से एक बच्ची बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई है.  स्थानीय लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया. जहा से उसे अच्छे इलाज हेतु हाजीपुर रेफर कर दिया गया .  जख्मी बच्ची की पहचान थाना क्षेत्र के भिखनपुरा गांव निवासी दिलीप राय की 12 वर्षीय पुत्री श्रृष्टि कुमारी के रूप में हुई है. वहीं इस घटना से स्थानीय  लोग आक्रोशित हो गये और  सड़क जाम कर दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार  ने घटनास्थल पर पहुचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया और यातायात चालू कराया . दूसरी तरफ  बस को लोगों ने खदेड़कर  पकड़ लिया और बस में  तोड़ फोड़  किया

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This