
परिवार नियोजन के नए अस्थाई साधन एम पी ए- एस सी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं पी० एस० आई ० इंडिया के तकनीकी सहयोग से ही एच सी गोरौल के सभागार कक्ष में किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा किया गया ! इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में गरौल प्रखंड की सभी सी एच ओ , ए एन एम, जी एन एम प्ने प्रशिक्षण प्राप्त किया!
प्रशिक्षक के रूप में डॉ राजेश कुमार तथा डॉ सत्यनारायण के द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, ANM/GNM को प्रशिक्षण दिया गया! प्रशिक्षण के दौरान PSI इंडिया कि मैंनेजर कुमारी सुरभि के द्वारा कहा गया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बास्केट ऑफ चॉइस में MPA-SC एक नया साधन है तथा इसे लगाना भी बेहद सरल है एवं यह लाभार्थियों के लिए दर्दरहित है तथा दवा की मात्रा कम होने के कारण अत्यधिक सुविधाजनक है! साथ ही इनके द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले सभी लाभार्थियों को MPA-SC की जानकारी दी जाए, इसके अलावा MPA-SC की HMIS पोर्टल पर रिपोर्टिंग की चर्चा की गई!PSI इंडिया के मैनेजर शिशिर कुमार के द्वारा MPA-SC के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई! तथा किन-किन संस्थानों में MPA-SC की सुविधा उपलब्ध है इसके बारे में बताया गया! प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी के द्वारा कहा गया कि क्लाइंट मोबिलाइजेशन पर फोकस करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को MPA-SC की सेवा दी जाए, साथ ही सभी ANM को प्रति माह MPA -SC लगवाने का लक्ष्य दिया! इस मौके पर प्रखंड स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य सम्मिलित हुए! रिपोर्ट जाहिद वारसी







