गोरौल। कुछ कर गुजरने की जिद रखने वाला पूर्व बीआरपी व नवनियुक्त प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रुसुलपुर कोरीगांव में उपस्थिति का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है ।
हमेशा टीम बनाकर काम करने वाला और दूसरों को भी अपने सामाजिक दायित्वों में जोड़ने वाला शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने अपने नवपदस्थापित विद्यालय के बच्चों को शतप्रतिशत ड्रेस कोड में लाने के लिए अपने स्कूली दोस्त कपड़ा व्यवसायी गणेश अग्रवाल का सहयोग लिया और श्री अग्रवाल ने उक्त विद्यालय के बच्चों को ड्रेस उपलब्ध करवाया और अब बच्चे ड्रेस में ही विद्यालय आने लगे । इसी कड़ी में जुड़ते हुए समाजसेवी,गरीब और असहाय लोगों की मदद में हमेशा खड़े रहने वाले लोदीपुर पंचायत के पूर्व सरपंच राजकुमार चौधरी ने सभी बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाया । श्री चौधरी स्कूल बैग के साथ विद्यालय पहुंचे और सभी बच्चों को स्कूल बैग देते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान आप बच्चों को जब भी किसी चीज की जरूरत हो तो उसमें सहयोग के लिए हम हमेशा उपलब्ध रहेंगे । स्कूल आने वाले बच्चे नये नये स्कूल बैग पाकर काफी खुश हुए । मौके पर विद्यालय के नवनियुक्त प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों को सहयोग करने के लिए राजकुमार चौधरी सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । मौके पर संकुल संसाधन केंद्र यू एच एस रुसुलपुर कोरीगांव के व्यवस्थापक व प्रधानाध्यापक अजीत कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुक्मजरी के शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह ,प्रभाष चंद्र सिंहा,वरीय शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह,शिक्षिका विभा कुमारी ,आंगनवाड़ी सेविका प्रतिभा कुमारी,ब्रजकिशोर राय ,विनय कुमार शर्मा,रमेश कुमार,अमन कुमार,राजीव कुमार स्थानीय अभिभावक राजू राय सहित अन्य उपस्थित थे ।








