Home » बिहार » इको क्लब की पहल की पहल से बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व, पौधारोपण कर लिया संकल्प

इको क्लब की पहल की पहल से  बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व, पौधारोपण कर लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर/सरैया :- उच्च माध्यमिक विद्यालय गिंजास सरैया में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों एवं छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ हुआ, जहां बच्चों को इको क्लब की महत्ता और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय सर, शिक्षिका शालिनी मैम, सौरभ सर तथा मनोज सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इको क्लब छात्रों में हरित चेतना पैदा कर उन्हें पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि क्लब के जरिए बच्चों को पुनर्चक्रण, ऊर्जा व जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन जैसे विषयों से जोड़ा जाता है।
शिक्षकों ने कहा कि इको क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना है। बच्चों को यह सीख मिलती है कि वे न केवल अपने विद्यालय में बल्कि अपने परिवार और समाज में भी पर्यावरण बचाने का संदेश दें।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। बच्चों का उत्साह देखकर शिक्षकों ने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ी निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This