Home » बिहार » मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने बैग झपटकर फरार ।

मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने  बैग झपटकर फरार ।

गोरौल थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पास अंडा खरीद रहे एक महिला से  मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने  बैग झपटकर फरार हो गया.  पीड़िता  रिंकू पटेल ने बताया कि  वह गोरौल स्थित पीएनबी शाखा से पचास हजार रुपये निकालकर वापस अपने घर भानपुर बरेवा लौट रही थी कि  इसी दौरान कर्पूरी चौक पर प्रमोद की दुकान के पास रुके, तभी पीछे से आए दो अपराधियों ने पर्स छीन कर  भाग निकला. हल्ला मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.  इसी बीच गश्ती पुलिस भी पहुची और मामले की छानबीन किया.
        अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अभीतक कोई आवेदन नही आया है. बैग में क्या था इसकी सही जानकारी नही  मिली है. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This