गोरौल रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित जीआरपी अपराध नियंत्रण इकाई के अध्यक्ष एसआई प्रमोद कुमार यादव को सामाजिक कार्यकर्ताओं व्यवसायियों द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । श्री यादव को फूल मालाओं के साथ साथ अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया । श्री यादव जब से गोरौल में आये तब से गोरौल स्टेशन से अवैध धंधा करने वालों का नामों निशान मिट गया । श्री यादव ने यलान ही कर दिया था कि अवैध धंधा करने वाले या तो संभल जाएं या अपना कार्यक्षेत्र ही बदल ले नहीं तो मेरे हाथों बचने का चांस न रखे । और यह हुआ भी जब तक प्रमोद कुमार यहां रहे तब तक कोई रेलवे के इर्द गिर्द नहीं झांका । यही कारण है कि इनके विदाई समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता , व्यवसायियों से लेकर आम लोग इनके लिए आंसु बहा रहे थे । इनकी सलिनता एंव कर्तव्य निष्ठा से लोग प्रभावित थे । किसी को यह नहीं लगता था कि ये एक पुलिस अधिकारी थे,सभी को यही लगता था कि ये मेरे घर के सदस्य हैं । इनके इसी स्वभाव के लोग कायल थे । यही कारण है कि आज इनके जाने की वेला में सभी को खल रहा था । लोग यही कह रहे थे कि इनका भरपाई हो पायेगा या नहीं । सभी के आंखों में आंसू झलक रहे थे । विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू कुमार एंव संचालन रजनीश कुमार झा ने किया । मौके पर बिहार पुलिस एसोशियेसन मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार, सुभाष कुमार सिंह उर्फ दया भाई,केदार कुमार यादव, बीर सिंह,दीपु साह, श्रीपूजन कुमार, सोनू कुमार प्रभात कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।








