28 सितंबर रविवार को गोरौल में डीग्री कालेज का आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार . इसको लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है. डीग्री कॉलेज का निर्माण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल के लगभग 7 एकड़ का खेल मैदान जो विद्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर विधुत विभाग के पावरग्रिड कार्यालय के निकट है उसी में कराया जायेगा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी वर्षा सिंह, आरक्षी अधीक्षक ललित मोहन शर्मा , उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ,एसडीओ महुआ के अलावे जिले के कई अधिकारी कैंप कर रहे है. फील्ड की साफ सफाई की जा रही है हैलीपेड का निर्माण कराया जा रहा है . जिले से भी आलाधिकारी फील्ड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रहे है. साफ सफाई, शौचालय , पानी की व्यवस्था ,मंच निर्माण, ,आम नागरिकों की बैठने की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने में लगे है. सभी अधिकारी व्यवस्था में जुटे हुए है.
बीडीओ उदय कुमार अंचलाधिकारी आंशु कुमार ,थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में पुलिस बल उपस्थित है.








