गोरौल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थित भगवती प्रतिमाओं का सोमवार को नेत्रपट खुल गया. वही गोरौल बाजार में प्राचीन समय से बनने बाला मां भगवती प्रतिमा का नेत्रपट अष्टमी तिथि को खुलेगा .क्षेत्र के कर्पूरी चौक, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतिमा का सोमवार को दिन के 2 बजे नेत्रपट खोला गया है. नेत्रपट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया है. भगवती जागरण का आयोजन किया गया है. यही भगवती को नरवाहन की सवारी करते दिखाया गया है जो भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसके अलावे गोरौल चौक,आदमपुर, बेलवर घाट सोंधो,गोढ़ीया चौक,प्रेमराज , मलंग स्थान, चौक सहित कई जगहों पर स्थापित माँ दुर्गा के नेत्रपट खुलते ही दर्शन करने के लिये भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी है. कई देवी स्थानों पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. लोग अपने घरो में भी माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे है. माँ के आराधना एव भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है. आचार्य राजेश कुमार झा ने बताया कि शारदीय नवरात्र का आध्यात्मिक महत्व आज भी है. शारदीय नवरात्र आत्मशक्ति अर्जित करने का अवसर देता है.आंतरिक शक्ति से ही उत्साहित हो कर लोग सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकते है. माँ दुर्गा के नेत्रपट खुलते ही कही भगवती जागरण तो कही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।








