गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही दिवाली भगत के लग भग 50 वर्षीय पुत्र किशन भगत के रूप में किया गया है. बताया गया है कि मृतक के घर के सामने एक पोल था . उस पोल में बिजली प्रवाहित हो रही थी. मृतक घर से निकला था कि अचानक उसका हाथ बिजली पोल में सट गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि परिजनों ने मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोधित कर दिया. मृतक घर का कमाने बाला मात्र एकलौता व्यक्ति था. मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रोरोकर बुरा हाल है . परिजनों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण किशन का जान चला गया . वही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया .







