दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया., फ्लैग मार्च में बीडीओ उदय कुमार, सीओ अंशू कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, शिवम कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह सहित अन्य पुलिस बल जवानों ने गोरौल चौक, गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक, अंधारी गाछी , हुसेना, हरशेर सहित दर्जनों जगहों पर घुमा. फ्लॉग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती किया जा रहा है. हालांकि हर चौक चौराहे पर पुलिस बल को लगाया गया है. मेला के दौरान डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है. उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है. कोई भी मेले के दौरान उपद्रव फैलाते पकड़ा जाएगा तो उसे बक्सा नही जायेगा.







