वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के कोयला मोहन गांव में शनिवार को की दोपहर आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ घर पर गिर गया जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई, मृतक महिला की पहचान सतेन्द्र राय की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है, पेड़ गिरने पर घर के लोगों द्वारा चीख पुकार करने पर पड़ोसी सहायता करने दौरें लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, लोगों के पहुंचने से पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी, इस हृदयविदारक घटना से घर वालों का रो रोकर कर बुरा हाल है वहीं गांव मातमी सन्नाटा छाया हुआ है, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना सराय थाना को दिया सूचना मिलते ही सराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घर वाले को धांधश बंधाया और घटनास्थल शव को बहार निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है








