गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर बेलवर सड़क पर जन वितरण प्रणाली के खाद्यान लेकर जा रहे एक पिकअप गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़कर थाने को सुपुर्द कर दिया है . साथ ही देसरी थाने के बिलट चौक निवासी गाड़ी चालक दयानंद महतो एवं उप चालक सुदर्शन यादव राय को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया गया है कि पिकअप संख्या BR 06GB-9795 पर प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी के गोदाम से 70 बोरा खध्यन्न लोड कर हरशेर गांव में डीलर ललन सिंह एवं बेलवर गांव में मनोज पासवान के घर गिराना था. जब ललन सिंह के यहां अनाज गिराया जा रहा था इसी बीच कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए लोगो ने पिकअप को पकड़ लिया. लोगो का कहना था कि 6 बोरा अनाज बेचा जा चुका है. वही चालक का कहना था कि वह अनाज बेच नही रहा था बल्कि डीलर ललन सिंह के गोदाम में अनाज उतार रहे थे. इतने मे लोग पहुच गये और हल्ला करने लगा . हम लोगों को गोदाम पर गिनती कर बोरा नही देता है. केवल चलान देते हुए कहता है डीलर को दे देना डीलर सब समझ जाएगा. हम पढेलिखे नही है. वहीं गाड़ी में मात्र आठ बोरा अनाज पाया गया जबकि चलान चौदह बोरा का सामने आया है इस हिसाब से छह बोरा अनाज कम पाया गया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक पिकअप पर आठ बोरा खाद्यन्न लोड पकड़ा गया है. चालक से पूछताछ की जा रही है. अन्य पहलुओं की भी जांच कि जा रही है. इसके बाद ही आगे की कारवाई किया जायेगा।








