Home » बिहार » मतदाता अभियान रैली, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान।

मतदाता अभियान रैली, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जीविका कार्यकताओं ने  मंगलवार  को गोरौल में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. सेविकाओं ने रंगोली बनाकर लोगो से मतदान करने की अपील किया.  जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रतिभा गिरी के नेतृत्व में दर्जनों सेविकाओं ने ” अपनी ताकत को पहचान चलो करे हम सब मतदान, छोड़ो अपने सारे काम  पहले चलो करे मतदान”  जैसे अनेकों स्लोगन लिखकर लोगो से मतदान करने की अपील किया. जागरूकता रैली में  सीडीपीओ सुरभि कुमारी ,पर्यवेक्षिका सरिता सिन्हा, नीलम कुमारी ,शारदा शक्ति सहित अन्य सेविका उपस्थित थी.  वही जीविका दीदियों ने भी जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया. जीविका दीदियों ने  “वोट देने जाना है, अपना फर्ज निभाना है”. आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका  दीदियों ने प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाल कर प्रखंड के विभिन्न सड़को और गांवो से होते हुये पुनः प्रखंड मुख्यालय वापस लौटी. सभी के  हाथों में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिये बिभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे तख्तियां भी  देखी गयी।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This