रविवार को बेलसर के ग्रामोदय हाई स्कूल अफजलपुर के मैदान में राजद द्वारा आयोजीत चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुये विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ये बातें कही। मात्र चार मिनट के आपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद एक वर्ष में एक करोड़ युवाओ को नैकरी दी जाएगी। माई -बहिन योजना के तहत प्रत्येक महिलाओ को 25 सौ रुपये प्रति महीने दिये जायेंगे। चुनावी सभा के मंच पर उपस्थित राजद प्रत्याशी अजय कुशवाह को विजयी बनाने का आग्रह जन समूह से किया।आयोजको द्वारा चुनावी सभा का समय दो बजे दिया गया था,लेकिन श्री यादव ढाई घण्टे बाद पहुचे। वीआईपी सुप्रिमो मुकेश सहनी के आने की सूचना दी गयी थी,लेमिन वे नहीं आसके।सभा को प्रमुख मुन्ना कुमार,मुखिया वीरेंद्र राय, रामाशीष राय सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया।








