Home » बिहार » मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाया।

मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाया।

गोरौल:- मतदान के दौरान उम्र की सीमा भी टूट गयी. बुजुर्ग मतदाता भी नौजवान मतदाता से पीछे नही थे. उनका जोश युवा मतदाताओ से कम नही थी. हालांकि बुजुर्ग मतदाताओ को उनके परिजन वोट डालने के लिए सहारा देकर बूथों पर लाये थे. आँखों की कम रोशनी और कंपकपाते हाथो से भी ई वी एम के जरिये अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाया. मतदान केंद्र संख्या 268 नरायनपुर बेदौलीया पर 102 वर्षीय बालकेशरी देवी अपने  पोता सुबोध कुमार के साथ मतदान करने पहुची. कटरमाला गांव निवासी 90 वर्षीय राजेन्द्र पांडेय ने बूथ संख्या 325  पर मतदान किया . मतदान केंद्र संख्या 330 पर 90 वर्षीय गिरजा देवी  अपने नाती सुनील कुमार  के साथ  , 95 वर्षीय त्रिवेणी मांझी अपने पुत्र गणेश मांझी के साथ   , मतदान केंद्र संख्या 258 पर  90 वर्षीय तजवून निशा ,   अपने आवास से निकलकर   मतदान किया. वही कई बुजुर्गों ने भी मतदान केंद्रों पर पहुचा. जहाँ  सुरक्षा कर्मियों एवं परिजनों  ने उन्हें ट्राई साइकिल पर बैठकर उन्हें  मतदान करने में सहयोग करते देखे गये. शारीरिक अस्वस्था के बाद भी बुजुर्गों ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This