प्रजातंत्र की धरती वैशाली विधान सभा चुनाव गुरुवार को सभी जगहों पर शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. गोरौल प्रखंड क्षेत्र में कुल 71.16 प्रतिशत मतदाताओ ने मतदान किया है . पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान में भाग लिया है . सुबह से ही लोग मतदान करने के लिये लाइनों में खड़े रहे. .सभी बूथो पर मतदान कर्मियों ने मतदाताओ की सहायता के लिये ततपर देखे गए . वृद्ध मतदाताओ को बूथ तक पहचाया गया . साथ ही मतदाताओ को हर सुख सुबिधा का ध्यान रखा गया . मालूम हो कि गोरौल प्रखंड में कुल 191 मतदान केंद्र है .पुरुष मतदाताओ की संख्या 61 हजार 171 है, महिला मतदाताओ की संख्या 55 हजार 50 है. वही 8 थर्ड जेंडर के मतदाता है . यानी कुल मतदाताओ की संख्या 1 लाख 16 हजार 239 है. कुल मतदाता में से 47 हज़ार 912 पुरुष मतदाता यानी 68.49 प्रतिशत एवं 46 हजार 505 यानी 74.14 प्रतिशत महिला मतदाताओ ने अपने अपने मतो का प्रयोग किया है . कुल 94 हजार 417 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. सभी बूथो पर बीएसएफ, पंजाब पुलिस, भारत तिब्बत सिमा पुलिस बल के अलावे भारी संख्या में बिहार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. मतदान के दौरान पेट्रौलिंग पार्टी के अलावे प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में लगे हुय थे।








