
गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मियों ने गोरौल चौक ,गोरौल बाजार, इनायत नगर, भटौलिया ,मखदुमपुर सहित दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए फ्लैगमार्च निकाली गई है। कानून को हाथों में लेने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नही जायेगा। यदि कही भी उपद्रव करते हुए पकड़ा गया तो उसे बख्शा नही जायेगा।बुद्धिजीवियों से आग्रह किया गया है कि कहीं से कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।सूचना गुप्त रखी जायेगी।







