Home » बिहार » गोरौल पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ दो गांजा तश्कर को किया गिरफ्तार ।

गोरौल पुलिस ने  21 किलो गांजा के साथ दो गांजा तश्कर को किया गिरफ्तार ।

गोरौल गुप्त सूचना के आधार  पर गोरौल पुलिस ने गोरौल चौक से  लगभग 21 किलो गांजा बरामद किया है.  साथ ही दो लोगों  को मौके से गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग झोले में गांजा लेकर बस से उतरे है.  सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ चौक पर पहुचा तो दो लोग भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की तलासी की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के झोले से 21 किलो गांजा बरामद किया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान जिले के ही राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी  रुदल राय के पुत्र संतोष कुमार एवं मलिकपुर गांव निवासी कुलदीप दास के पुत्र संतोष दास के रूप में किया गया है. पकड़ाये दोनों कारोबारी ने बताया  कि वह नेपाल से गांजा लेकर आ रहा है. गोरौल में किसको गांजा डिलेभर करना था इसकी जांच चल रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि  पकड़ाये दोनों को पूछताछ करने  के वाद जेल भेजा गया है. गोरौल में उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है.  इस मे जो भी संलिप्त पाये जायेंगे उन्हें बख्शा नही जायेगा. ज्ञात हो कि एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गोढियां से चार चक्के के साथ एक व्यक्ति सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था,

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This