Home » बिहार » डॉ प्रशांत सौरभ ने बच्चों को स्वेटर टोपी दिया उपहार।

डॉ प्रशांत सौरभ ने बच्चों को स्वेटर टोपी दिया उपहार।

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव अपने बदलाव को लेकर आजकल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब से इस विद्यालय में प्रधान शिक्षक के रूप में पूर्व बीआरपी धर्मेंद्र कुमार का पदस्थापन हुआ है तब से यह विद्यालय बच्चों अभिभावक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के लिए गतिविधि का केंद्र बन गया है। इसी क्रम में ग्राम आदमपुर निवासी होम्योपैथिक के डॉक्टर और युवा समाजसेवी  दैनिक जागरण पंचायत क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सौरभ के द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को एक ही रंग का स्वेटर और टोपी उपहार में दिया गया ।टोपी और स्वेटर पहनकर बच्चे काफी प्रसन्न हुए। सभी बच्चों ने डॉक्टर प्रशांत सौरभ को थैंक यू कहा। मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने डॉक्टर प्रशांत सौरभ सहित शैलेंद्र पांडे, मनीष कुमार, सुधीर कुमार झा,प्रशांत कुमार, मोहम्मद जाहिद वारसी ,प्रभाष चंद्र सिन्हा, अमरेश कुमार शर्मा सहित अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के सकारात्मक सहयोग से यह विद्यालय बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर प्रशांत सौरभ ने कहा कि आप सभी को जीवन में बड़ा मुकाम प्राप्त करना है और इसके लिए आप सभी को पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करनी है। प्रतिदिन स्नान करना, छोटे बाल रखना, साफ कपड़े पहनना और प्रतिदिन विद्यालय समय से जाना और मन लगा कर पढ़ाई करना आप सभी का काम है ।मौके पर समाज सेवी शैलेंद्र पांडे ने विद्यालय की शिक्षिका विभा कुमारी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में शिक्षक जितेन्द्र कुमार, विभा कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव ललिता देवी, रसोइया सरिता देवी के साथ पप्पी ,श्वेता, काजल, नैरा,काव्य,साक्षी, साध्वी ,सोनम, मयंक सहित अन्य बच्चे शामिल।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This