गोरौल थानाक्षेत्र के रसूलपुर हुसैन गांव की एक महिला को डायन बताकर बुरी तरह निर्बस्त्र मारपीट किया गया।महिला पर आरोप लगायी गयीं है कि वह डायन है और एक बच्ची पर जादूटोना कर दिया है।इस मामले में बिभा कुमारी द्वारा एफाइआर दर्ज करायी गयी है।आरोप लगाया गया है की महिला धान की खेत मे धान का मुठा बाध रही थी थी बीच गांव के कुछ लोग गलिया देते हुये आ धमके हुये खेत से घसिटते गांव के ब्रह्मस्थान तक ले गये।महिला निर्बस्त्र हो गयी।कहा गया कि तुम डायन हो गांव छोर दो नही तो पूरे परिवार को जानमार कर लाश को गायब कर देंगे।पुलिस को दिये गये बयान में आगे बताया गया है की मेरी पुत्री ,पुत्र, मेरे पति और मेरे साथ किसी अनहोनी की आशंका है।अभियुको पर सख्त करवाई किया जाये।इस मामले में नीरजन सिह,संजय सिह, संजीत सिह, जिशु कुमार(राजा),मनीष कुमार ,रंजीत कुमार ,(मजिराबाद)और चंदन कुमार सहित छः महिलाये सहित 15 को आरोपित बनाया गया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामला दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुऐ बताया की अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। रिपोर्ट जाहिद वारसी








